फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुष्कर्मी को 20 साल की सजा

Tue, 23 May 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में सोमवार को पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत के न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने मुख्य आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष की कैद व 50,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। सजा सुनते ही मुख्य दोषी चक्कर खाकर कोर्ट में गिर पड़ा। कोर्ट ने अपहरण में सहयोग करने के आरोप में उसके चचेरे भाई को तीन वर्ष की कैद व 10,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन



सरकारी वकील विवेक सिंह के मुताबिक मुंशीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की किशोरी को 10 जनवरी 2020 को नौकरी का झांसा देकर आरोपी अशोक दुबे व उसके चचेरे भाई सुभाष दुबे ने अपहरण कर लिया था। अशोक ने किशोरी को वाराणसी ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।


पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पांच गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सोमवार को कोर्ट ने मुख्य आरोपी अशोक दुबे को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष की कैद व 50,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाकर जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन



अदालत ने अशोक के चचेरे भाई सुभाष दुबे को अपहरण में सहयोग करने का दोषी पाते हुए तीन वर्ष की कैद व 10,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं फैसला होने के बाद चक्कर खा कर गिरे मुख्य दोषी के परिजन रोने लगे। थोड़ी देर बाद स्थिति कुछ सामान्य होने पर उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें