फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Mon, 12 Feb 2024 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर एक अधेड़ ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। इसके बाद उसके पिता ने आरोपी अधेड़ के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र एक गांव निवासी व्यक्ति ने रविवार को थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी पुत्री (14) को गांव का अख्तर हुसैन (50) रविवार दोपहर घर से फुसलाकर जंगल की ओर ले गया। वहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह भाग निकला।

किशोरी घर लौट कर आई तो उसने परिवारवालों को आपबीती सुनाई। यह सुनने के बाद परिजन भी अवाक रह गए। परिजन पीड़िता को लेकर गोसाईगंज थाने में पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को सारी बात बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अख्तर हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया। गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें