फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घायल युवक को सड़क पर फेंककर भाग निकला कार सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के परऊपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे से गुजर रहे युवक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने टक्कर मारने वाले को रोक कर उसकी कार में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। लेकिन मानवता को दर किनार कर कार सवार घायल युवक को रास्ते में ही कार से बाहर फेंक कर फरार हो गया। बाद में ग्रामीणों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन





कोतवाली देहात के सुलतानपुर पखरौली रोड पर परऊपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह चांदा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान परवेज अहमद (25) निवासी भोंये कठार थाना गोसाईगंज के रूप में हुई है।


मौके पर मौजूद लोगों ने टक्कर मारने वाली कार को रोक कर कार चालक पर दबाव बनाया कि वह घायल परवेज को मेडिकल कॉलेज तक पहुंचा दे। कार चालक घायल युवक को कुछ दूर जाने के बाद सुनसान रास्ते पर कार से बाहर फेंककर भाग निकला। बाद में रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घायल परवेज को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें