कूरेभार के रामरती विद्यालय में जीत की खुशी जाहिर करते हॉकी के खिलाड़ी । -संवाद
सुल्तानपुर। रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज में शनिवार को जनपदीय माध्यमिक सब जूनियर व सीनियर बालक-बालिका वर्ग की हॉकी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एमजीएस इंटर कॉलेज को हराकर रामरती इंटर कॉलेज की टीम चैंपियन बनी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन रामरती इंटर कॉलेज के प्रबंधक भूपेंद्र नाथ वर्मा व जिला क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह ने किया। सीनियर व सब जूनियर बालक वर्ग में दो-दो टीमों ने प्रतिभाग किया। सीनियर व जूनियर बालिका वर्ग में भी दो-दो टीमों ने भाग लिया। सीनियर बालक वर्ग के फाइनल मैच में रामरती इंटर कॉलेज ने एमजीएस इंटर कॉलेज को हराया।
सीनियर बालिका वर्ग में केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने रामरती इंटर कॉलेज को शिकस्त दी। सब जूनियर बालिका वर्ग में रामरती इंटर कॉलेज ने केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को पराजित किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में एमएसबी इंटर कॉलेज ने एमजीएस इंटर कॉलेज को शिकस्त दी।
मुख्य अतिथि क़लेज प्रबंधक भूपेंद्र नाथ वर्मा ने विजेता टीम को बधाई दी। सौरभ निषाद और मोहम्मद हलीम निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. रामजीत, सुरेश यादव, सुमन यादव, क्रीड़ा प्रभारी चंद्र मोहन उपाध्याय, सर्वेश कांत वर्मा, विकास कुमार व विवेक सिंह मौजूद रहे।