फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला देख भावुक हुए दर्शक

विज्ञापन
शाहगंज चौराहे पर भरत मिलाप का मंचन करते कलाकार। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रभु श्रीराम ने लंका युद्घ में रावण का वध करने के बाद अयोध्या वापस आने लगे। रास्ते में उनके भाई भरत मिल गए। भरत ने कहा भगवन आपका राज्य आपकी राह देख रहा है। यह मंचन शहर के शाहगंज चौराहे पर किया गया। इससे पहले शनिवार की रात 10 बजे रामलीला मैदान से भरत दल का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस रुद्रनगर, जिला अस्पताल समेत शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ शाहगंज चौराहा पहुंचा। यहां पर भगवान राम अपने अनुज लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ भ्राता भरत से और गुरु वशिष्ठ से भेंट करते हैं। यहां पर राम-भरत मिलाप का दृश्य देख लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें