फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
कादीपुर में साइकिल रैली निकालते सपाई। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कादीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को साइकिल रैली निकाली। साइकिल रैली क्षेत्र के रानीपुर कायस्थ, दौलतपुर, राणा नगर, तुलसी नगर, चांदा रोड, पटेल चौक होते हुए ब्लॉक कादीपुर पर पहुंचकर समाप्त हुई। साइकिल रैली के दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ने पूर्व की सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही भाजपा सरकार की खामियों को बताया। रैली में विधानसभा क्षेत्र महासचिव नौशाद कुरेशी, लाल बहादुर पासी, एजाज अहमद, अरुण तिवारी, संदीप रावत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें