फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बारिश से अगेती धान की फसल को नुकसान, पिछेती को लाभ

विज्ञापन
भदैंया क्षेत्र में खेत में डूबी काटी गई अगेती धान की फसल। - फोटो : भदैंया क्षेत्र में खेत में डूबी काटी गई अगेती धान की फसल।
विज्ञापन
भदैंया। बारिश ने पिछेती धान की फसल को संजीवनी दी। वहीं, अगेती धान की फसलें गिर जाने से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। करीब एक घंटे की तेज हवा के साथ बारिश ने अगेती धान की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। असवा शुकुलपुर निवासी कप्तान की पककर कटी 10 बीघा धान की फसल पानी भरने से डूब गई है। बेलासदा के नवनीत तिवारी, बरुई के जय प्रकाश और अभियाकलां के शिवकुमार दुबे की धान की फसल खेत में गिर गई। वहीं, पछेती धान की फसल वाले किसानों को इस बारिश से काफी लाभ हुआ है। शुक्रवार की शाम को भी हुई बारिश से दुर्गा पूजा महोत्सव का मेला फीका हो गया। हनुमानगंज के कई पंडाल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पंडाल मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। पंडाल को वाटरप्रूफ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें