फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में जूझेंगे निचले इलाके के बाशिंदे

Mon, 22 Jun 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पालिका प्रशासन भले ही शहर में जलभराव से निपटने के मुकम्मल का  इंतजाम का दावा कर रहा हो लेकिन भारी बारिश में शहर के निचले इलाकों  में जलभराव की समस्या होगी। अभी तक नाले-नालियों का सफाई कार्य चल रहा  है। बीते दिनों हुई बारिश ने पालिका के दावों की पोल खोल दी। निचले इलाके के कई मोहल्लों में जल  निकासी की समस्या दिखी। उधर, ईओ की मानें  तो शहर में कहीं पर भी जलभराव की समस्या नहीं है। साफ-सफाई के लिए अलग से कोई बजट भी नहीं निर्धारित है। बरसात के पहले नाले व नालियों की विधिवत साफ-सफाई  की जाती है। चोक हुई नालियों  को दुरुस्त कराया जाता है।  पालिका प्रशासन की मानें तो शहर में छोटे-बड़े कुल 26  नाले हैं। इनकी  सफाई के लिए पालिका की ओर से नाला गैंगमैन की टीम बनाई गई है जो करीब  एक माह से सफाई का कार्य कर रही है। करीब सप्ताह भर ठेका सफाई  कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से साफ-सफाई का कार्य  प्रभावित था। हालांकि, बीते 10 जून को ठेका मजदूर काम पर लौट आए हैं। पालिका प्रशासन  का दावा है मानसून के पहले तक सभी नालों की सफाई करा दी जाएगी। बावजूद  इसके तराई के मोहल्लों में हर बार बारिश में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। बारिश बंद होने के  करीब दो-तीन घंटे बाद  ही जल निकासी हो पाती है। यह स्थिति इस बार भी उत्पन्न हो सकती है। बीते दिनों हुई  हल्की बारिश ने पालिका के दावों के पोल खोल दी। कई स्थानों पर जल भराव की समस्या रही। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें