सुल्तानपुर। रेल आरक्षण केंद्र के मुख्य गेट का चोरों ने सोमवार रात ताला तोड़ दिया। अंदर घुसे चोरों ने अभिलेखों को अस्त-व्यस्त कर दिया। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार रात चोर आरक्षण केंद्र का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने अभिलेखों को अस्त-व्यस्त कर दिया। साधारण स्लीपर, एसी के आरक्षण अभिलेखों को फाड़ दिए।
कैश काउंटर में धनराशि नहीं होने से चोरों को मायूस लौटना पड़ा। रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है।