फतेहपुर संगत गांव में भट्ठी नष्ट कराते एसडीएम।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर के एसडीएम अरविंद कुमार ने रविवार को आबकारी व पुलिस के साथ गोमती नदी के किनारे बसे फतेहपुर संगत के साथ ही एक अन्य गांव में छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने शराब बनाने के लिए बनाई गईं 12 भट्ठियों को नष्ट कराते हुए 52 लीटर अवैध शराब बरामद की। फतेहपुर संगत निवासी सनी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने पांच क्विंटल लहन को भी जब्त किया है। दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।