फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा राहुल का बयान : सांसद

Fri, 05 Jul 2024 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में अमेठी सांसद केएल शर्मा का स्वागत करते कांग्रेसी। स्रोत-
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी से लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार शहर पहुंचे सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बचाव किया। कहा कि राहुल गांधी के लोकसभा में हिंंदुओं के बारे मेंं दिए गए बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। राहुल ने पूरे हिंदू समुदाय के बारे में टिप्पणी नहीं की थी बल्कि भाजपा से जुड़े लोगों के बारे में बातें कही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान को एडिट करके पेश किया जा रहा है। सांसद ने हाथरस में हुई श्रद्धालुओं की मौत पर प्रदेश सरकार को घेरा। कहा कि सरकार की लापरवाही से लोगों की मौत हुई है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर सरकार को इंतजाम करना चाहिए था।

सांसद ने अमेठी में बंद पड़ी फैक्टरी का जीर्णोद्धार कराने की बात कही। कहा कि सुल्तानपुर से उनका पुराना नाता रहा है। वे अपनी सांसद निधि से सुल्तानपुर में भी हर संभव कार्य कराएंगे। अमेठी में विकास कार्य पार्टी के कार्यकर्ताओं के सुझाव व सलाह पर कराए जाएंगे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने देंगे। उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेस नेता संदीप तिवारी पिंटू के आवास पर मीडिया से बात की। इससे पहले सांसद ने शहीद चंद्रशेखर आजाद, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर व डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, कांग्रेस नेता संदीप तिवारी पिंटू, योगेंद्र मिश्र, अर्जुन पासी, निर्मल शुक्ल, पूर्व मंत्री डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी अशोक सिंह, पूर्व मंत्री मुईद अहमद, सुब्रत सिंह सनी व रणजीत सिंह सलूजा समेत कई लोग मौजूद रहे।


सांसद को दिया मांग पत्र
परिषदीय अनुदेशक संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने 11 सूत्री मांग पत्र सांसद को सौंपा। इसमें नई शिक्षा नीति के तहत अनुदेशकों को उन्हीं के पद पर नियमित करने व नियमितीकरण होने तक समान कार्य, समान वेतन दिए जाने की मांग शामिल है। उन्हें सांसद ने आश्वस्त किया है कि उनकी मांग को सदन में प्रमुखता से उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें