कूरेेभार कस्बे में रूट डायवर्जन के बारे में जानकारी लेतीं डीएम। -संवाद
सुल्तानपुर। अयोध्या में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले में किए गए मार्ग परिवर्तन से रविवार को कूरेभार में वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस कर्मियों ने वाहनों को अन्य जिलों की ओर भेजा, तब कहीं जाम हटा।
जिला प्रशासन ने शनिवार से ही रूट डायवर्ट कर अयोध्या जाने वाले मार्ग की सीमाओं को सील कर दिया है। इस कारण डायवर्जन वाले मार्गों पर जाम की स्थिति बन रही है। रविवार को जाम की सूचना मिलने पर डीएम कृतिका ज्योत्सना व एपी सोमेन वर्मा कूरेभार पहुंचे।
इसके बाद टाटियानगर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे समेत अन्य मार्गों का जायजा लिया। डीएम ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वालों के निमंत्रण-पत्र व आईडी की मिलान कर ही अयोध्या जाने ही अनुमति दें। अयोध्या के निवासियों को उनकी आईडी देखकर जाने दिया जाए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन पंकज सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।