अयोध्या जिले के बार्डर पर माइल स्टोन 76 पर धंसा एक्सप्रेसवे। -संवाद
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। बारिश के दौरान लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे माइल स्टोन 76 के पास अचानक धंस गया। कार्यदायी संस्था को जानकारी मिलने पर उसे पन्नी से ढक दिया गया है। फिलहाल यूपीडा के इंजीनियरों की ओर से इससे इंकार किया जा रहा है। सड़क धंसने से आवागमन में खतरा पैदा हो गया है। अधिशाषी अभियंंता डीके सिंह ने बताया कि उन्हें सड़क धंसने की जानकारी नहीं मिली है। यदि सड़क धंसी है तो उसे कंपनी ठीक करवाएगी।