फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: माननीयों के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रधानों का धरना

विज्ञापन
दूबेपुर में प्रदर्शन कर रहे ग्राम प्रधानों को समझाने पहुंचे विधायक और एमएलसी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दूबेपुर ब्लॉक मुख्यालय पर मनरेगा कर्मियों से विवाद को लेकर चल रहा ग्राम प्रधानों का धरना शनिवार को तीसरे दिन विधायक व एमएलसी के आश्वासन पर समाप्त हो गया। दोनों नेताओं ने प्रधानों को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। धरना समाप्त करने के बाद प्रधानों के प्रतिनिधि मंडल ने सीडीओ को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मनरेगा के भुगतान को लेकर बुधवार को कटावा प्रधान रिंकू सिंह व दो अन्य प्रधानों से ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर व सहायक लेखाकार के बीच विवाद हो गया था। प्रकरण में तीन प्रधानों पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्रधानों ने बृहस्पतिवार से धरना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को डीडीओ व डीपीआरओ भी प्रधानों को मनाने में नाकाम रहे। आंदोलित प्रधानों को मनाने शनिवार को भाजपा विधायक विनोद सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह व सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार मौके पर पहुंचे।
प्रधानों से बातचीत करते हुए दोनों विधायकों व सांसद प्रतिनिधि ने मनरेगा कर्मियों पर कार्रवाई व बीडीओ का स्थानांतरण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रधानों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना समाप्त करने के बाद प्रधानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने संघ के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में सीडीओ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक पर अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से की जा रही कमीशनखोरी की जांच कराने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीडीओ ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें