अग्निपथ के विरोध में सत्याग्रह करते कांग्रेसी।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने विभिन्न जगहों पर सत्याग्रह किया। शहर के तिकोनिया पार्क में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कांग्रेसी सत्याग्रह पर बैठे रहे। सत्याग्रह के दौरान कांग्रेसियों ने मोदी सरकार की सद्बुद्धि के लिए रघुपति राघव राजाराम का पाठ किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र, वरिष्ठ नेता हौसिला प्रसाद भीम, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, फिरोज अहमद समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।