गोसाईगंज बाजार में प्रदर्शन करते विहिप-बजरंग दल के लोग।
- फोटो : गोसाईगंज बाजार में प्रदर्शन करते विहिप-बजरंग दल के लोग।
गोसाईगंज। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोसाईगंज बाजार में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में मंदिरों, व्यावसायिक केंद्रों, महिलाओं, शासकीय कर्मचारियों व पत्रकारों के उत्पीड़न पर रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि दीपू दास की हत्या मानवता को शर्मसार करने वाली है। इस मामले को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गंभीरता से उठाने और पीड़ित हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। बाजार भ्रमण के बाद पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान विहिप के प्रखंड जयसिंहपुर अध्यक्ष अशोक पांडेय, प्रखंड मंत्री आलोक पांडेय, बजरंग दल प्रखंड संयोजक अमन जायसवाल, सह संयोजक अमन कसौंधन, धर्म जागरण संयोजक आशीष पांडेय, खंड शारीरिक प्रमुख अंकित कुमार कश्यप, रविंद्र, दीपक, जय कुमार, वरुण, रौनक आदि मौजूद रहे।