फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शहर के कई मोहल्लों में जलभराव से परेशानी

Mon, 01 Jul 2024 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में जलनिकासी बेहद आसान होने के कारण नालों की सफाई न होने व नाले अतिक्रमण का शिकार हो जाने के कारण कई मोहल्ले जलभराव से जूझ रहे हैं। दरियापुर और खैराबाद के आसपास रविवार को भी कुछ मोहल्लों में सड़कों व गलियों में पानी नजर आया। रात नौ बजे के बाद शुरू हुई तेज बारिश से इन क्षेत्रों में जलभराव की आशंका है।
विज्ञापन



शुक्रवार और शनिवार दो दिन हुई बरसात से शहर के कई मोहल्लों में पानी भर गया था। दरियापुर, खैराबाद, चोपड़ा गली सबसे ज्यादा प्रभावित थे। किंतु रविवार को दिनभर बरसात न होने के कारण इन मोहल्लों में कुछ राहत रही। रविवार रात नौ बजे दोबारा तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की आशंका पैदा हो गई। उधर, दोस्तपुर में शनिवार की बरसात का पानी सेठ मार्केट से अभी तक नहीं निकल पाया है। नाले नालियां पूरी तरह से चोक होने के कारण यहां पानी भरा रहा। जिससे व्यापारियों व आम नागरिकों को भी परेशानी उठानी पड़ी।


बंधुआकलां क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी हाईवे से सटे बंधुआकलां-धम्मौर मार्ग पर हल्की बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। इससे वाहन तो दूर पैदल निकलने में भी लोगों को दिक्कत होती है। सड़क पर पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। स्थानीय दुकानदार भी इस समस्या से परेशान हैं। किराना की दुकान करने वाले मोबीन कहते हैं कि वाहनों के आने-जाने से पानी के छींटे दुकान तक आ जाते हैं। इससे दुकान में रखा सामान भी खराब हो जाता है। जूता व्यवसायी अफजल ने कहा कि रोजी-रोटी के संकट से गुजरना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें