फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी के निदेशक बने केएनआईटी के प्रो. दीपेंद्र

Wed, 28 Jun 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष के पद पर तैनात प्रो. दीपेंद्र सिंह को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी का निदेशक नियुक्त किया गया है। वह केएनआईटी में कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक का भी दायित्व निभा चुके हैं।
विज्ञापन



कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में दिसंबर 2000 में नियुक्ति पाने वाले प्रो. दीपेंद्र सिंह 2010 से 2014 तक कुलसचिव के रूप में कार्यरत रहे। उन्होंने केएनआईटी में 2014 से 2018 तक परीक्षा नियंत्रक का दायित्व संभाला। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी की प्रशासकीय परिषद में प्रो. दीपेंद्र सिंह को पांच वर्ष के लिए संस्थान का निदेशक नियुक्त किया है। वे बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनके निदेशक नियुक्त होने पर साथी शिक्षकों एवं अधिकारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें