फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: आठ वर्ष पूर्व अस्पताल से फरार कैदी गुजरात से गिरफ्तार

Fri, 17 Feb 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। आठ वर्ष पूर्व उपचार के दौरान अस्पताल से फरार कैदी को एसटीएफ ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि युवराज कोरी (35) निवासी ग्राम दत्तीपुर थाना कुमारगंज जिला फैजाबाद (अयोध्या) को गुजरात के सूरत से पकड़ा गया है। युवराज का विवाह रोशनी निवासी उमरा, थाना हलियापुर जिला सुल्तानपुर के साथ हुआ था। नौ अक्तूबर 2010 की रात ससुराल चलने को लेकर हुए विवाद में युवराज ने अपनी पत्नी रोशनी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी।
इस मामले में उसके ससुर राजाराम ने थाना हलियापुर में केस दर्ज कराया था। 30 अक्तूबर 2010 को पुलिस ने युवराज के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। कोर्ट ने 22 दिसंबर 2012 को युवराज को आजीवन कारावास व 10 हजार रूपये के अर्थदंड से दंड़ित किया था। इसके बाद युवराज को केंद्रीय कारागार नैनी भेज दिया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में केंद्रीय कारागार नैनी में युवराज ने पेट में दर्द होने की बात बताई तो उसे एसआरएन चिकित्सालय इलाहाबाद रेफर कर दिया गया था। वह एसआरएन अस्पताल की इमरजेंसी फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें