फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेघमऊ द्वितीय के प्रधानाध्यापक निलंबित

Sun, 18 Jun 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एसडीएम के निरीक्षण में स्कूल से अनुपस्थित रहे मेघमऊ द्वितीय के प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। निलंबित प्रधानाध्यापक को बीईओ मोतिगरपुर कार्यालय से संबंद्ध किया गया। बीएसए ने मामले की जांच बीईओ मोतिगरपुर को सौंपते हुए 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन



बल्दीराय के एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव ने तीन मई 2023 को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मेघमऊ द्वितीय का निरीक्षण किया था। उस समय प्रधानाध्यापक अमित कुमार मौजूद नहीं थे। एसडीएम को प्रधानाध्यापक ने बताया था कि वे बीआरसी गए हैं। 27 मई को बल्दीराय के खंड शिक्षाधिकारी ने बीएसए को रिपोर्ट भेजकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की थी।


बीएसए ने प्रधानाध्यापक को नोटिस देकर जवाब मांगा था। प्रधानाध्यापक ने बीएसए को दिए जवाब में एक बार कहा कि वे बीआरसी गए थे बाद में कहा कि अभिभावकों के साथ डीबीटी के लिए बैंक गए थे। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने प्रधानाध्यापक अमित कुमार को निलंबित कर उन्हें खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से संबंद्ध करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



निलंबन आदेश में बीएसए ने कहा है कि प्रधानाध्यापक ने विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए कूटरचित तथ्य आदेश पंजिका में दर्ज किया है। उसे एसडीएम को भ्रामक सूचना देने और गुमराह करने का दोषी पाया गया है। बीएसए ने मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी मोतिगरपुर दिलीप कुमार को सौंपते हुए 15 दिन में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें