फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: औद्योगिक गलियारे की तैयारी तेज, हुई सैटेलाइट मैपिंग

Sat, 04 Nov 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट कारेबन गांव में औद्योगिक गलियारा बनाये जाने को लेकर स्थलीय सत्या
विज्ञापन
जयसिंहपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे जयसिंहपुर तहसील में औद्योगिक गलियारा बनाने की कवायद तेज हो गई है। कारेबन गांव में बनने वाले गलियारे के लिए सप्ताह में दूसरी बार यूपीडा व राजस्व टीम ने सेटेलाइट मैपिंग से नक्शे का स्थलीय सत्यापन किया।
विज्ञापन



तहसील के कारेबन, चिरानेडीह, सेमरी महमूदपुर समेत नौ गांवों के बीच औद्योगिक गलियारा प्रस्तावित है। स्थल चयन फाइनल होने के बाद किसानों की जमीन के गाटों व हिस्सों की फीडिंग का काम तेज हो गया है। शनिवार दोपहर यूपीडा के वरिष्ठ अधिकारी वीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में राजस्व, पावर कार्पोरेशन व अन्य विभागों के अधिकारियों ने चिह्नित जमीन का स्थलीय सत्यापन किया।


गलियारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 138 चिरानेडीह गांव के गाटा संख्या 1273 से शुरू है जो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से 500 मीटर दूर है। टीम ने चिह्नित गांवों के रास्ते में आ रहे हाईटेंशन लाइन व पोल आदि हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अधिशाषी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि इन गांवों के बीच 132 केवीए व 11 हजार वोल्टेज के तार व पोलों को हटाया जाएगा। जमीन की फीडिंग होते ही किसानों की जमीन का बैनामा शुरू कराया जाएगा। तहसीलदार हृदयराम तिवारी ने स्थलीय सत्यापन के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।


इन नौ गांवों में बनेगा कॉरीडोर
कारेबन, चिरानेडीह, सेमरी महमूदपुर, चांदपुर, सबई, लठवा, अमिलिया सिकरा, विशुनदासपुर, मौकेडीह गांव की 342.6 हेक्टेयर जमीन ली जानी है। गाटा फीडिंग के बाद अधिग्रहण के लिए सरकारी गजट जारी कराया जाएगा।




सर्किल रेट बढ़ाएं वर्ना जाएंगे कोर्ट
यूपीडा व राजस्व विभाग के अधिकारियों के सामने किसान सुरेश चंद्र त्रिपाठी, अशोक यादव, भानुप्रताप सिंह, मनमोहन तिवारी, दिनेश कुमार, अविनाश सिंह व महेश आदि ने कहा कि 10 सालों से सर्किल रेट नहीं बढ़ा है जबकि बाजार रेट बहुत बढ़ गया है। इसलिए पहले सर्किल रेट बढ़ाया जाए, तब उसके अनुसार अधिग्रहण हो। नहीं तो किसानों को मुआवजा कम मिलेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो किसान न्यायालय की शरण लेंगे।




सप्ताह भर में शुरू होगा जमीनों का बैनामा
जयसिंहपुर तहसील में नौ गांवों को मिलाकर औद्योगिक गलियारा बनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एक सप्ताह के अंदर ही किसानों की जमीनों का बैनामा शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- वीरेंद्र पांडेय, वरिष्ठ भू-अर्जन अधिकारी, यूपीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें