सुल्तानपुर। जिले की रहने वाली प्रीती का अंडर-19 उत्तराखंड क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। उनके चयन पर जिले के खिलाड़ियों में खुशी है। दूबेुपर विकास क्षेत्र के लाखीपुर निवासी प्रीती शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच साकिब खान की देखरेख में क्रिकेट का अभ्यास करती थी। कुछ दिनों तक अभ्यास के बाद उन्हें देहरादून भेज दिया गया, जहां उसका चयन उत्तराखंड टीम में हुआ है। वह अपना पहला मैच 30 सितंबर को मेघालय के खिलाफ खेलेंगी। उनके चयन पर जिला क्रीडाधिकारी सर्वेंद्र सिंह, प्रबंधक अख्तर मकसूद, जिला क्रिकेट सचिव असद अहमद, कोच साकिब खान समेत अन्य ने खुशी जताई है। संवाद