सुल्तानपुर। केदारनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग करौंदिया के बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 19 अगस्त को रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज में हाेगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा में विद्यार्थियों को अपना प्रवेश पत्र लेकर सुबह साढ़े सात बजे रिपोर्ट करना होगा।