फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे से गुल 50 हजार आबादी की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भूमिगत केबल खराब होने से कोइरीपुर नगर पंचायत की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से बंद है। इससे नगर पंचायत की करीब 50 हजार आबादी परेशान है। शुक्रवार देर शाम तक विद्युत वितरण के इंजीनियर फॉल्ट दुरुस्त नहीं कर सके थे।
विज्ञापन

कादीपुर कस्बे के वितरण उपकेंद्र से नगर पंचायत कोइरीपुर को जाने वाली अंडरग्राउंड केबल गोमती नदी के किनारे जलालपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को खराब हो गई। इससे नगर पंचायत की आपूर्ति बंद हो गई। सूचना पर केबल की फॉल्ट खोजने में पूरा दिन गुजर गया। शुक्रवार को फॉल्ट मिलने के बाद इंजीनियरों की देखरेख में कार्य शुरू कराया गया लेकिन शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद होने से कस्बे के लोग परेशान हैं। अवर अभियंता आनंद जायसवाल ने कहा कि अंडरग्राउंड केबल घटिया होने से अक्सर खराबी आती रहती है। प्रकरण से अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें