सुल्तानपुर। दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर चल रही तैयारियों के मद्देनजर रविवार को शहर का डाकखाना उपकेंद्र सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। अधिशाषी अभियंता प्रथम गौरव तिवारी ने बताया कि इस बीच विद्युत लाइन के किनारे के पेड़ों की टहनियों को काटने के साथ मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते कटौती की अवधि घट व बढ़ सकती है।