कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व बच्चे।
सुल्तानपुर। केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या भ्रूण हत्या विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हॉसिल करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में केएनआईसीई करौंदिया, राधारानी कुंवर कृष्ण बालिका कॉलेज, रामराजी सरस्वती बालिका कॉलेज व जीजीआईसी की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें केएनआईसीई करौंदिया की साबरीन प्रथम, रामराजी बालिका इंटर कॉलेज की आयुषी यादव द्वितीय व केएनआईसीई करौंदिया की आंशिका त्रिपाठी को तृतीय स्थान मिला।
प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा को गोल्ड, द्वितीय को सिल्वर व तृतीय स्थान पाने वाली छात्र को कांस्य पदक व प्रशस्ति पत्र देकर जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। 10 छात्राओं को पेन व डायरी के रूप में सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी व डीपीओ वीपी वर्मा ने छात्राओं को सम्मानित करने के साथ उन्हें बेटी बचाओ बेट पढ़ाओ की जानकारी दी।