फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चित्रकला में पूजा व अंश अव्वल

Mon, 02 Oct 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के पास आयोजत पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते स्टूडेंट्स। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर के निकट स्थित सेक्शन इंजीनियर कार्य परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले रेलवे कर्मचारियों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में पूजा प्रजापति व बालक वर्ग में अंश यादव अव्वल रहे।
विज्ञापन



एसएसई वर्क्स डिवीजन में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा आठ से 10 के ग्रुप में कमला विद्या मंदिर की छात्रा पूजा प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसी विद्यालय की पारुल चौरसिया को द्वितीय व प्रभात चौरसिया को तृतीय स्थान मिला।


कक्षा पांच से सात के ग्रुप में सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र अंश यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसमें कमला विद्या मंदिर की छात्रा मुस्कान को दूसरा स्थान मिला। वरिष्ठ मंडल अभियंता चतुर्थ विवेक कुशवाहा, सहायक मंडल अभियंता प्रथम नवीन छीकारा, सहायक मंडल अभियंता द्वितीय अजय सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य एसके मौर्य ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सत्यदेव सत्यार्थी, अमरेंद्र यादव, ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव व एनआरएमयू के शाखा मंत्री सुरेश चंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें