ठठेरी बाजार में 28 अगस्त को सराफा कारोबारी भरतजी सोनी की दुकान में हुई डकैती में सोना-चांदी 22 दिन के इंतजार के बाद शुक्रवार देर शाम उन्हें सौंप दी गई। कोर्ट के आदेश पर 2.633 किग्रा सोना, 15 किलो चांदी व 45,700 रुपये नकदी पाकर भरतजी सोनी ने राहत की सांस ली।
उधर, डकैती के बाद भरतजी सोनी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि डकैती में सोने-चांदी के आभूषण के साथ करीब तीन लाख रुपये भी बदमाश ले गए हैं। इसमें आभूषण शत प्रतिशत बरामद करने का दावा पुलिस कर रही है, लेकिन नकदी की अभी पूरी बरामदगी नहीं की जा सकी है। मात्र 45,700 रुपये ही भरतजी को सौंपे गए हैं। पुलिस का दावा है कि शेष रकम अन्य फरार आरोपियों के पास है, जिसे जल्द बरामद कर लिया जाएगा।