फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अपहृत छात्र को सकुशल वापस लाई पुलिस

Fri, 15 Sep 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। कोतवाली क्षेत्र के बरसोमा गांव के पास से बृहस्पतिवार को एक छात्र को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। छात्र के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को बदमाशों ने अगवा कर उसे मारापीटा व फिरौती मांगी। उनकी शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने मोतिगरपुर थाने के मलवा गांव से छात्र को सकुशल तलाशकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी विशाल मिश्र बगियागांव स्थित एक काॅलेज में कक्षा 11 का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह काॅलेज से पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। आरोप है कि उसी समय उसको असलहे से लैस कुछ बदमाशों ने अगवा कर लिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बरसोमा गांव के पास अपहर्ताओं को घेर लिया।


अपहर्ताओं ने अपने को घिरा देखा तो एक बाइक छोड़ कर पैदल ही भाग गए। साथी छात्रों ने पीड़ित के घर पर वारदात की जानकारी दी। पीड़ित के पिता शिवदीप मिश्र ने जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन



पिता ने फोन पर फिरौती मांगने का आरोप लगाया। उनके बेटे के मोबाइल की लोकेशन से पुलिस ने उसे मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मलवा गांव से तलाश लिया। छात्र के पिता ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाल प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। बाकी अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें