फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लखनऊ में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे खिलाड़ी

Mon, 12 Feb 2024 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 15 से 17 फरवरी को लखनऊ के साईं हॉस्टल में होने वाली प्रदेश स्तरीय परिषदीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में जिले के 102 बच्चे अयोध्या मंडल की तरफ से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में दौड़, कुश्ती, फुटबाल, वाॅलीबॉल, क्रिकेट, खो-खो, जूडो सहित कई खेल होंगे। विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन


अमेठी में शुक्रवार को हुई मंडल स्तरीय परिषदीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में जिले के सैंकड़ों मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके चलते सुल्तानपुर मंडल उपविजेता बना। व्यक्तिगत स्पर्धा में प्राथमिक संवर्ग में 100 मीटर बालिका वर्ग में नगमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर संवर्ग में शालू ने 100 व 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पायल ने गोला फेंक, चक्का फेंक, जूडो व कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता। आरती कुश्ती में विजेता बनी थीं।

बालक संवर्ग में शिवा ने जूडो व कुश्ती में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं गोलाफेंक में विवेक विजेता रहे। जूनियर बालिका वर्ग की खो-खो टीम विजेता बनी। बालक-बालिका वर्ग में बैडमिंटन टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया था। जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि 14 फरवरी को खिलाड़ियों का दल लखनऊ रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें