फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो जिलों के बीच सीमा विवाद खत्म करने के लिए लगेंगे स्तंभ

Wed, 16 Oct 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दाे जिलों में सीमाओं का विवाद खत्म करने की तैयारी है। जिले की सीमाओं को चिह्नित कर वहां पर सीमा स्तंभ लगाए जाएंगें। राजस्व परिषद ने सीमावर्ती गांवों की रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश सभी उप जिलाधिकारियों को दिए हैं।सुल्तानपुर की सीमा पर अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर और अंबेडकरनगर जिले हैं। इन जिलों की सीमाओं पर स्तंभ लगाए जाने हैं। सबसे ज्यादा विवाद गांवों, विकास खंडों, तहसीलों और जिलों के बीच सीमाओं को लेकर होता है।
विज्ञापन

पैमाइश से लेकर खतौनी बनाने तक के कामों में सीमाओं की जरूरत पड़ती है। स्पष्ट चिह्नांकन न होने से विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। कभी-कभी जमीनों का बंटवारा तक समय पर नहीं हो पाता है। इसीलिए सीमाओं को चिह्नित कराते हुए वहां पर स्तंभ लगा दिए जाते हैं। अब उन्हीं सीमाओं को चिह्नित कराते हुए वहां पर स्तंभ लगवाने का काम शुरू होने जा रहा है।

मूल सीमा के आधार पर लगेंगे स्तंभ
मुख्य राजस्व अधिकारी बाबूराम ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में सीमा स्तंभ लगाने का काम कराया जाएगा। सीमा स्तंभों की पहचान जिले के तैयार मूल नक्शे से की जाएगी। इसी के आधार पर सीमाएं निर्धारित की जाएंगी। जिले की मूल सीमा के आधार पर ही स्तंभ लगाए जाएंगे और वहीं उसको अंतिम छोर माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें