फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फाॅर्मासिस्ट ने मरीजों का किया इलाज

Sun, 30 Jul 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मायंग पीएचसी पर मरीज देखते फार्मासिस्ट आशुतोष ।  -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में दो जगहों पर फार्मासिस्टों ने मरीजों का इलाज किया। रविवार को जिले की सभी पीएचसी पर आयोजित मेले में वायरल व सांस के रोगी ज्यादा आए। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां दीं।
विज्ञापन



प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मायंग पर चिकित्सक का पद करीब छह माह से रिक्त चल रहा है। रविवार को फार्मासिस्ट आशुतोष दुबे ने 15 मरीजों को दवाइयां दीं। धनपतगंज क्षेत्र की ही पीएचसी सराय गोकुल पर चिकित्सक का पद करीब डेढ़ माह से रिक्त चल रहा है। फार्मासिस्ट संताेष पांडेय ने 20 मरीजों काे दवाइयां दीं।


देहलीबाजार पीएचसी पर डॉ. दुर्गेश ने कुल 35 मरीजों का इलाज कर उन्हें दवाइयां दीं। पीएचसी धम्मौर में डॉ. आशुतोष पांडेय ने बताया कि रविवार को 32 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार व पेट दर्द से जुड़े मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन



विंदेश्वरीगंज पीएचसी पर डाॅ. एसपी सिंह ने 55 मरीजों की जांच की। इनमें फंगल इंफेक्शन के 10, पेट दर्द के 11, आई फ्लू के 18, बुखार के 12 व अन्य बीमारियों से पीड़ित चार मरीजों का इलाज किया गया। सूरापुर क्षेत्र के बिजेथुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में डॉ. प्रकाश त्रिपाठी ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी। अखंडनगर के स्व. राजबहादुर सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुड़िलाडीह पर डाॅ. शैलेंद्र कुमार मिश्र ने मरीजों को दवाइयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें