कूरेभार। पटना गांव के मैदान में बृहस्पतिवार सुबह मिले 32 वर्षीय फागूराम यादव की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह सांप का काटना बताई गई है। पटना गांव निवासी फागूराम राजगीर थे। बुधवार को वह सेमरा गांव निवासी फिरोज के यहां काम करने गए थे। अगले दिन उनका शव गांव के मैदान में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में सांप काटने से मौत की पुष्टि हुई है। फागूराम की मौत से पत्नी शिल्पा बेसुध हैं। छह वर्षीय बेटे हिमांशु के सिर से पिता का साया उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।