सुल्तानपुर। शहर के पर्यावरण पार्क में कई दिनों से योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रोजाना मॉर्निंग वाक पर निकलने वाले लोग पार्क में पहुंचकर सेहतमंद बने रहने के लिए योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को भी योग प्रशिक्षक सुनील दत्त तिवारी व संदीप तिवारी ने योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योग का अभ्यास करने से शरीर चुस्त-दुरुस्त तो रहता है।