फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवाईसी नहीं होने से बंद हुई 362 बुजुर्गों की पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भदैंया क्षेत्र 362 बुजुर्गों को अगस्त महीने से पेंशन नहीं मिल पाई है। इसकी वजह केवाईसी का पूरा नहीं होना बताया जा रहा है। वृद्धजन पंचायत भवन से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बुजुर्गों को सरकार एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देती है। यह पेंशन हर तीसरे महीने उनके खाते में समाज कल्याण विभाग की ओर से भेजी जाती है। डीएम के निर्देश पर कुछ महीने पहले समाज कल्याण विभाग की ओर से बुजुर्ग, विधवा व विकलांग पेंशन धारकों के खातों की केवाईसी (नो योर कंज्यूमर) कराई गई थी। केवाईसी पूरी करने के लिए आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक, प्रधान, रोजगार सेवक व सफाई कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई थी।
इसके बाद भी भदैंया क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के 362 बुजुर्गों की केवाईसी पूरी नहीं हो सकी। इस वजह स अगस्त महीने से उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। संबंधित बुजुर्ग पंचायत भवन से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक का चक्कर लगा रहे हैं। सहायक विकास अधिकारी, समाज कल्याण अनिल कुमार का कहना है कि 362 बुजुर्गों की पेंशन केवाईसी की कमी से नहीं मिल पा रही है। केवाईसी कराई जा रही है। केवाईसी पूरी होते ही वृद्धजनों के खाते में पेंशन भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें