फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आज 20 केंद्रों पर होगी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा

Sun, 14 May 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली पीसीएस 2023 की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले का 20 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन



परीक्षा के लिए गनपत सहाय पीजी कॉलेज (ब्लॉक-ए व ब्लॉक-बी) पयागीपुर, केएनआई पीएसएस (ब्लॉक-ए व ब्लॉक-बी) रतनपुर, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज उतुरी, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सिविल लाइन, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भदैयां, राजकीय इंटर कॉलेज , रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज, राणा प्रताप पीजी कॉलेज सिविल लाइन, सलीम हायर सेकेंडरी स्कूल खैराबाद निकट बाधमंडी चौराहा, श्री हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर, राजकीय इंटर कॉलेज महाराजगंज, पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया, स्टेला मॉरिस कान्वेंट स्कूल नरायनपुर, केएनआईसीई लाल डिग्गी, शेमफोर्ड स्कूल महुअरिया रोड गोराबारिक, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल महुअरिया रोड लक्ष्मणपुर, सनबीम स्कूल सैदपुर निकट चीनी मिल को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें