फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घर से पंखा लाने को मजबूर पेइंग वार्ड के मरीज

Fri, 14 Jun 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी की वजह से डायरिया और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल में जितने भी वार्ड हैं, लगभग सभी वार्ड इस समय फुल चल रहे हैं। पुरुष अस्पताल स्थित पेइंग वार्ड भी इस समय मरीजों से भरा हुआ है। लेकिन गर्मी की वजह से वहां के मरीजों को इतनी परेशानी हो रही है कि उन्हें अपने घर से पंखा लाकर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



प्रचंड गर्मी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के हर वार्ड में इस समय कूलर की व्यवस्था कर दी गई है, लेकिन जिस वार्ड में मरीज पैसा देकर एडमिट होते हैं, उसी वार्ड में मरीज कूलर के लिए मोहताज हैं। पेइंग वार्ड में 10 दिनों से भर्ती लालती के साथ आए तीमारदार ने बताया कि यहां पर पंखा है, लेकिन इतनी गर्मी में पंखे की हवा पर्याप्त नहीं है। मैंने कई बार यहां के स्टाफ से कूलर के लिए कहा, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। मुझे मजबूरी में घर से पंखा लाकर मरीज के पास लगाना पड़ा है।


मरीज जगन्नाथ के साथ आए तीमारदार कृष्णकुमार हाथ पंखे से अपने मरीज को हवा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में कूलर की व्यवस्था है। हमने पेइंग वार्ड इसलिए लिया था कि यहां पर मरीजों के लिए सभी सुविधाएं होंगी, लेकिन पैसा देने के बाद भी मरीज गर्मी से परेशान है। पेइंग वार्ड में कूलर नहीं होने पर सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के हर वार्ड में कूलर की व्यवस्था की गई है। पेइंग वार्ड में छोटे-छोटे केबिन हैं, जिसकी वजह से वहां कूलर लगाने में दिक्कत हो रही है। जल्द ही केबिन को एडजस्ट करके वहां कूलर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें