सुल्तानपुर। शहर में शासन के निर्देश व दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर कराए जा रहे सड़कों के गड्ढामुक्त कार्य की हकीकत सामने आ गई है। सड़क को गिट्टी डालकर गड्ढामुक्त किया जा रहा है, और पीछे उसकी गिट्टियां बिखरने लगी हैं। गिट्टियां बिखरने से आवागमन मुश्किल होता जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने पिछले सप्ताह 15 दिन में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया है। शहर में दुर्गा पूजा महोत्सव भी करीब है। नगर पालिका ने शहर में सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का कार्य शुरू करवा दिया है। शहर में कराए जा रहे कार्य में नगर पालिका की ओर आगे-आगे उखड़ी सड़क पर गिट्टी डालकर पैचिंग की जा रही है, जबकि पीछे-पीछे सड़कें की गिट्टियां बिखरने लगी हैं।
सड़क पर डाली गईं गिट्टियां झाड़ू से बटोरीं जा सकती हैं। गंदानाला के एक कांप्लेक्स के सामने, चौक व उसी रोड की अन्य जगहों पर पैचिंग के लिए डाली गईं गिट्टियां एक ही दिन में बिखर गईं। नगरपालिका के ईओ लालचंद सरोज ने बताया कि बरसात की वजह से सड़कें उखड़ गई हैं। अब उसे फिर से कराया जाएगा।