सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन व पुलिस ने वाहनों के पार्किंग स्थल का चार्ट जारी किया है। यातायात पुलिस ने बताया कि वीवीआईपी वाहन डायट परिसर, मीडिया व भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहन हनुमान मंदिर के बगल पार्क, ई-रिक्शा व अन्य वाहनों की पार्किंग रेलवे अस्पताल व चुनहा के बगल खाली मैदान में की जाएगी। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का वाहन पुलिस लाइंस स्थित परिवहन शाखा में किया जाएगा।