मोतिगरपुर। पांडेबाबा धाम का ऐतिहासिक मेला नवमी की रात से शुरू हो गया। सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मनौती मांगी। मौसम अनुकूल रहने से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मेलाधिकारी विनीत कुमार, सीओ सुनील कुमार सिंह और सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने मेला परिसर का जायजा लिया। सुरक्षा में एक प्लाटून पीएसी, अग्निशमन वाहन, महिला पुलिसकर्मी और उपनिरीक्षक तैनात रहेंगे। सीसीटीवी से निगरानी होगी। चार बैरियर बनाए गए हैं। मंगलवार से बृहस्पतिवार तक बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।