फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्थानांतरण के बाद किया तीन लाख का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भदैंया विकासखंड की दो ग्राम पंचायतों से स्थानांतरण होने के बाद पंचायत सचिव पर करीब तीन लाख रुपये भुगतान करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने भदैैंया के खजुरी व दाउदपट्टी में नाली निर्माण व हैंडपंप मरम्मत कार्य में पूर्व में कार्यरत पंचायत सचिव पर करीब तीन लाख रुपये भुगतान करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के मुुताबिक दोनों ग्राम पंचायतों में तैनात रहे पंचायत सचिव शिवमोहन का स्थानांतरण कर दिया गया है।
मगर स्थानांतरित होने के बाद पंचायत सचिव ने रामलखन के घर से नंदलाल के घर तक नाली निर्माण दिखाकर एक लाख 98 हजार 630 रुपये का भुगतान कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक नाली का निर्माण कई वर्ष पहले कराया गया था। इसी तरह दाउदपट्टी में हैंडपंप का रिबोर व मरम्मत कराए बिना ही एक लाख आठ हजार 724 रुपये का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन

प्रकरण की शिकायत खजुरी गांव निवासी जवाहिर, इंद्रावती, जयचंद, गोविंद, अमरावती, ज्ञानमती समेत अन्य ग्रामीणों ने डीएम, सीडीओ व डीपीआरओ से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत भदैंया सतीश श्रीवास्तव का कहना है कि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें