फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पहली नवंबर से 68 केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Thu, 24 Aug 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में 68 क्रय केंद्रों पर पहली नवंबर से धान की खरीद होगी। चार एजेंसियां मिलकर फसल की खरीदारी करेंगी। किसानों से खरीदे गए धान की कुटाई के लिए अभी तक सिर्फ 18 राइस मिलों का ही चयन हो सका है। नोडल विभाग को इसे और बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन



शासन के निर्देश पर नोडल के तौर पर नामित खाद्य एवं विपणन विभाग ने किसानों से धान खरीद के लिए क्रय केंद्रों का चयन कर लिया है। इनमें विपणन विभाग के 21, पीसीएफ के 44, भारतीय खाद्य निगम के दो व मंडी समिति का एक धान खरीद केंद्र शामिल है।

खरीदे जाने वाले धान की कुटाई के लिए विपणन विभाग को पर्याप्त राइस मिल का चयन करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन के निर्देश के बाद भी अभी तक जिले में 18 राइस मिलों का ही चयन हो सका जबकि जिले में करीब 43 मिलें बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


जिला विपणन अधिकारी संजय पांडेय के मुताबिक अभी अन्य मिलों का सत्यापन चल रहा है। सत्यापन के बाद सही मिलों का चयन किया जाएगा। पर्याप्त संख्या में मिलों का चयन न होने पर प्रशासन ने विपणन विभाग पर शिकंजा कसा है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व नोडल अधिकारी मनोज पांडेय ने राइस मिल के चयन का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें