फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: इमरजेंसी व प्राइवेट वार्ड में नहीं मिला ओआरएस घोल का पानी

Thu, 18 Apr 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी में प्यास से मरीजों व तीमारदारों का गला सूख रहा है। इसके बावजूद मेडिकल काॅलेज में मरीजों व तीमारदारों के लिए ओआरएस घोल का पेयजल मुहैया नहीं हो पा रहा है। तीमारदारों को बाहर से पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन



पुरुष अस्पताल के प्राइवेट वार्ड व इमरजेंसी वार्ड में बुधवार को दोपहर 12 बजे ओआरएस घोल युक्त पेयजल के लिए रखे डिब्बे नदारद रहे। महिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के लिए रखा वाटर जग नर्सिंग स्टाफ कक्ष में रखा रहा, जबकि प्रमुख सचिव ने बैठक में पिछले दिनों गर्मी में तीमारदारों को ओआरएस मिला पेयजल मुहैया कराने का निर्देश दिया है।


पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड पहुंचे गभड़िया निवासी सुमित यादव ने बताया कि यहां पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। बाहर से सीलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। प्राइवेट वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार जयसिंहपुर निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि यहां पर ओआरएस मिला पेयजल नहीं रखा गया है। सीएमएम डॉ़ एसके गोयल ने बताया कि शुक्रवार को मैट्रेन व फार्मासिस्ट को ओआरएस मिश्रित पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अभी तक पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के बारे में संबंधित कर्मियों से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें