फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्कूल की मान्यता रद्द करने का आदेश

Sat, 17 Jun 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रामकली बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में संचालित अजय पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन



अयोध्या मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक रामसागर पर त्रिपाठी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी सुल्तानपुर को निर्देशित किया जाता है कि अजय पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर की विभागीय नियमों के आलोक में मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इससे पहले रामकली बालिका इंटर कॉलेज की ओर से अजय पब्लिक स्कूल की शिकायत की गई थी जिसके आधार पर शिक्षा विभाग ने मामले की जांच कराई। जांच में कूटरचित अभिलेखों पर मान्यता व गलत जमीन पर विद्यालय के संचालन का आरोप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें