सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार दोपहर बिजली की मुख्य आपूर्ति बंद होने से डॉक्टरों को 15 मिनट तक मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में ओपीडी करनी पड़ी। सप्लाई लाइन में दिक्कत होने की वजह से शटडाउन लिया गया था। रोशनी न होने की वजह से डॉक्टरों और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्य रूप से नाक, कान, गला वार्ड और आयुष विंग, आई सर्जन का काम प्रभावित हुआ। ओपीडी के अलावा अन्य सेवाएं सुचारु रूप से चल रही थीं।