फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मिड-डे मील की दाल में पानी ही पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की जांच में बुधवार को बच्चों के लिए बनी दाल में दाल कम व पानी ज्यादा मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दाल और चावल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भदैंया के कंपोजिट विद्यालय पखरौली में मंगलवार को लंभुआ तहसील के खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार मिड-डे मील के भोजन की जांच करने पहुंच गए। उन्होंने बच्चों के लिए तैयार किए गए दाल और चावल की जांच की।
जांच में दाल में पानी बहुत ज्यादा था। दाल में हल्दी भी नहीं थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दाल और चावल विद्यालय में बनाया गया था। दाल में पानी ज्यादा था। चावल ठीक बना था। दाल के साथ ही चावल का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय के शिक्षक और ग्राम प्रधान भोजन की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें