फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तीन हजार की जगह बन रहे मात्र 1,700 आधार

Wed, 18 Sep 2024 03:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लोगों की परेशानी को देखते हुए भी जिले में आधार नामांकन केंद्र अभी तक नहीं बढ़ाए जा सके हैं। डाकघर व बैंकों को मिलाकर एक दिन में करीब 1,700 आधार कार्ड बन पा रहे हैं। इसकी वजह से रोज एक हजार से अधिक आवेदकों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन



जिले के प्रधान डाकघर के अलावा, 14 उपडाकघर व 17 बैंकों को आधार नामांकन केंद्र बनाया गया है। बैंकों के एक नामांकन केंद्र पर औसतन 50 आधार बन रहे हैं। 17 बैंकों में एक दिन में करीब 850 आधार बनवाए जा रहे हैं। इसके सापेक्ष एक उपडाकघर में औसतन 50 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। सभी उप डाकघरों को मिलाकर रोजाना करीब 700 आधार का नामांकन हो रहा है, जबकि प्रधान डाकघर में एक दिन में करीब 150 आधार नामांकन व अपडेशन का कार्य हो रहा है।

एक दिन में अधिकतम 1700 आधार बनने व संशोधन के सापेक्ष आवेदकों की संख्या रोज तीन हजार के करीब पहुंच गई है। आवेदकों की मांग के बाद नामांकन केंद्र नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें रोज उम्मीद में कतार लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन






राशन कार्ड की ई केवाईसी के लिए बढ़ी भीड़
राशन कार्ड की ई केवाईसी के लिए आवेदकों की भीड़ आधार नामांकन केंद्रों पर लग रही है। इसकी अंंतिम तिथि 30 सितंबर है। इसमें कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इस वजह से लोग बच्चों के आधार नामांकन, अपडेशन कराने के लिए परेशान हैं। वयस्कों के आधार कार्ड का बायोमीट्रिक अपडेशन चल रहा है।



यूआईडीएआई के अधिकारियों से करेंगे वार्ता
आधार नामांकन केंद्र बढ़ाने के लिए अभी स्थानीय स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। आधार नामांकन केंद्र बढ़ाने के लिए यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के अधिकारियों से जल्द ही वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

- हिमांशु तिवारी, डाक अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें