कुड़वार (सुल्तानपुर)। प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर मखदूमपुर के पास बृहस्पतिवार दोपहर साइकिल सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
धनपतगंज थाना क्षेत्र के अगई निवासी रामानुज मिश्र (70) साइकिल से सुरेश नगर की तरफ जा रहा था। प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर मखदूमपुर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार युवक वाहन छोड़कर फरार हो गया। गंभीर हालत में रामानुज को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बची।