फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कलेक्ट्रेट में अधिकारियों दिलाई शपथ

Thu, 10 Aug 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पालिका की ओर से शहर के केश कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में स्थापित शिलापट का लोकार्पण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबा रामलाल मिश्र, सुंदरलाल गुप्त, संगम लाल, बाबू गनपत सहाय, पं. देवकली दीन शर्मा, गुरुप्रसाद सिंह, विद्याधर बाजपेई, रामबली मिश्र, कमरुद्दीन, सावित्री देवी व कुंवर कृष्ण वर्मा का नाम शिलापट में अंकित किया गया है।
विज्ञापन

वीरों के नमन के बाद नगर पालिका क्षेत्र के 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को नगर पालिका अध्यक्ष ने माल्यार्पण व शील्ड देकर सम्मानित किया। लोगों को पंच प्रण दिलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने जिले के साथ ही अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के बारे में बताया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों ने अपने जान की बाजी लगाकर देश को स्वतंत्रता दिलाई है। नगर पालिका क्षेत्र के 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नाम भी उसमें प्रमुख रूप से शामिल है। कार्यक्रम में साहित्यकार कमल नयन पांडेय, राज खन्ना समेत अन्य ने अपने विचार रखे। छात्राओं ने मेरी माटी मेरा देश पर गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर समाजसेवी करतार केशव यादव, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, सरदार बल्देव सिंह, रज्जन सेठ, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने एनआरएलएम की ओर से भी विकास खंडों के लिए कलश दिलाया। इसके बाद डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को पंच प्रण दिलाया। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने अधिकारियों को जिम्मेदारी दी। कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आवंटित कार्य अधिकारी समय से संपन्न कराएं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें