फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पांच हजार के ऊपर पहुंची क्षय रोगियों की संख्या

Fri, 26 May 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में टीबी रोगियों की संख्या पांच हजार से ऊपर पहुंच गई है। साधारण टीबी मरीजों के साथ ही जिले में एमडीआर केसों की संख्या भी बढ़ रही है। मरीजों की संख्या पर नियंत्रण न होने से स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए टीबी मुक्त भारत अभियान को झटका लगा है।
विज्ञापन




केंद्र सरकार की ओर से देश को क्षय मुक्त रोगी करने के लिए टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत निक्षय पोषण योजना में टीबी मरीजों को 500 रुपये पोषण भत्ता के रूप में दिए जा रहे हैं। टीबी को समाप्त करने के लिए शासन की ओर से मरीजों को गोद लेकर उनका बेहतर ढंग से इलाज कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रेरित किया जा रहा है।


शासन के निर्देश पर जिले में 269 टीबी रोगियों को सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा समाजसेवियों ने गोद लिया है। गोद लिए मरीजों को पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इतनी कवायद के बाद भी जिले में क्षय रोग पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन



जिले में टीबी रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। क्षय रोग विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा समय में जिले में क्षय रोगियों की संख्या 5033 पहुंच गई है। बीते वर्ष में टीबी के 3763 मरीज पाए गए थे। चालू वर्ष में जनवरी से लेकर अप्रैल तक 1270 मरीज पाए गए हैं। इनमें साधारण व गंभीर किस्म के क्षय रोगी (एमडीआर) शामिल हैं।


इस संबंध में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरके कनौजिया ने बताया कि रोगियों में जागरूकता का अभाव है। कुछ रोगियों के बीच में दवा छोड़ देने से दिक्कत आती है। विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें